ABVP सुपौल और पटना महानगर इकाई द्वारा वीर सपूतों को दी गई सच्ची श्रद्धांजलि।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पटना महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी मैदान कारगिल चौक पर जांबाज भारतीय वीर सैनिकों की वीरगति पर कैंडल जलाकर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। चीन के द्वारा की गई कायराना हरकत का जवाब भारत जरूर देगा। 
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी जी तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए कहा भारत के वीर सपूत की साहस व्यर्थ नहीं जाएगी। मै आपको याद दिलाता हूं ये मोदी सरकार है। आपको पुलवामा अटैक के बारे में याद होगा। कैसे मोदीजी के नेतृत्व में सर्जिकल स्ट्राइक जैसे बड़ा निर्णय लेकर पाकिस्तान को अपने बेशर्मी का हद पार करने का कठोर सजा दिया। चीन को भी सबक जरूर सिखाया जाएगा। 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तमाम इकाई द्वारा इन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। 

नीचे पेश है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुपौल इकाई के जिला संयोजक श्री राहुल कुमार के नेतृत्व में दी गई सच्ची श्रद्धांजलि की कुछ तस्वीरें! 


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से देशभक्ति,देशहित,छात्रहित के लिए प्रेरित है।  

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुपौल इकाई: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारत-चीन सीमा पर विस्तारवादी चीन के भारतीय भूभाग को कब्जाने के चीनी सैनिकों के घृणित प्रयासों को रोकने तथा चीनियों का कठोर प्रतिकार करते हुए मातृभूमि की रक्षा में वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है तथा उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post