करण की ट्विटर अकाउंट देखे तो ऐसा लग रहा है कि उन्होंने महज 8 लोगों की सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं। इनमें से चार एकाउंट उनके धर्मा प्रोडक्शन्स से जुड़े हुए और उनके सीईओ अपूर्वा मेहता के हैं तो बाकी चार में वो सिर्फ 4 सेलिब्रिटीज को फॉलो कर रहे हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, शाहरुख खान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एकाउंट है। करण के अनफॉलो लिस्ट में बॉलीवुड के कई नामी चेहरे हैं। हालांकि करण का यह फैसला अभी ट्विटर पर ही दिख रहा है। उनके फेसबूक और इंस्टाग्राम पर ऐसी कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं देखी गई है।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर में सुधीर कुमार ओझा नाम के एक वकील ने एकता कपूर, सलमान खान, करण जौहर, संजय लीला भंसाली समेत 8 लोगों के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज किया है। सुशांत की मौत की असली वजह जहां सामने नहीं आ पाई है वहीं कयास लगाया जा रहा है कि बॉलीवुड प्रोड्यूसर्स द्वारा बैन किए जाने के चलते सुशांत काफी समय से परेशान थे। इस बात को लेकर इन सभी के खिलाफ कोर्ट केस दर्ज किया गया है
For News48Live: News48live के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें।



Post a Comment