खून की आंसू रोयेगा चीन , मिलेगी गलती की सजा

जैसा कि आप सभी को ये पता है कि चीन धीरे धीरे भारतीय सीमा में प्रवेश करता है और फ़िर अपने बाप का जमीन समझ कर तंबू गार देता है। ऐसा ही मामला बहुत दिनों से चल रहा है, लेकिन इस बार बात बहुत आगे तक बढ़ गयी, क्योंकि जब भारतीय सेना चीनी सेना से बात करने गए कि उन्हें भारतीय सीमा के अंदर नही आना चाहिए, तो चीन ने एकाएक भारतीय सेना par हमला करना शुरू कर दिया। और इस हमले में भारत मे कई नॉवज्वां पुत्रों को खो दिया। 

अब खून की आंसू रोयेगा चीन

पू्र्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) में 15-16 जून को हुई सैन्य हिंसा (India China Clash) के दो दिन बाद तक चीन हमेशा की तरह दो तरफा बातें करता रहा। एक तरफ शांति की दुहाई दे रहे ड्रैगन ने दूसरी ओर गलवान घाटी (Galwan Valley) पर दावा ठोंक किया। अपने 20 जवानों को गंवाने के बाद अब भारत ने फैसला कर लिया है कि चीन अगर चालबाजी से अपने कदम आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा तो उसे कीमत भी चुकानी पड़ेगी। टॉप के एक अधिकारी ने यह बात हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से कही है कि अब भारत की सीमा प्रबंधन के लिए शांति बनाए रखने की नीति बदल गई है और चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के लिए जब चाहे चले आने का विकल्प खत्म हो गया है।
लद्दाख से लेकर अरुणाचल तक मुस्तैद सेना
भारतीय सेना इस वक्त 3,488 किमी की वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) और पूर्वी क्षेत्र पर अब तक की सबसे ज्यादा अलर्ट पोजिशन में तैनात है। चीन ने भी LAC पर सेना बढ़ा दी है, खासकर गलवान, दौलत बेग ओल्डी, देपसान्ग, चुशुल और पूर्वी लद्दाख के दूसरे इलाकों में लेकिन भारत की सेना मानो युद्ध जैसे अलर्ट पर तैनात है। लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक LAC पर सेना किसी भी तरह की स्थिति के लिए मुस्तैद खड़ी है। पूर्वी लद्दाख में LAC पर 15 हजार सैनिक फॉरवर्ड इलाकों में हैं और इससे भी ज्यादा उनके पीछे खड़े हैं।

एक सूत्र का कहना है, 'हमारे सैनिक हटेंगे नहीं। हमारी क्षेत्रीय प्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा। चीन जमीन पर यह आक्रामकता लंबे वक्त से कई बार दिखा चुका है। वे हमारे क्षेत्र में आते हैं, फिजूल के दावे करते हैं और उन्हें सच मानकर दोहराते रहते हैं और फिर भारत को आक्रामक बताने की कोशिश करते हैं।' उनका कहना है कि अब इसकी इजाजत नहीं होगी और PLA को क्षेत्र छीनने की हर कोशिश का नुकसान भुगतना पड़ेगा।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि चीन किस तरह अपने सीमा के अंदर जाता है और पूरे विश्व के सामने भारत से माफ़ी मांगता है या फ़िर युद्ध करने के लिए तैयार होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post