कोरोना वायरस पूरे देश के साथ साथ पूरे विश्व में तबाही मचा रही है। रोज पूरे विश्व मे लाखों नए मामले सामने आ रहे है। हालांकि भारत सरकार के उचित नियमों जैसे लॉकडौन, सोशल डिस्टेंसिंग, के कारण अपने देश मे कोरोना की रफ्तार पहले के तुलना में काम हुई है।
बिहार और झारखंड में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रोज यहां कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है। बिहार में पिछले 24 घंटे में 6 लोगों की मौत हो गयी है, इसके साथ ही प्रदेश में इससे मरने वालों की संख्या बढ़ कर 45 हो गयी है। जबकि प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 7040 पर पहुंच गयी है। बिहार में अबतक 1,39,584 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 4961 मरीज ठीक हुए हैं।

वहीं झारखंड में पिछले चैबीस घंटों में कोरोना वायरस के 24 नए मामले सामने आए हैं जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1919 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश के हजारीबाग में एक अन्य कोरोना संक्रमित की मौत हो गई । प्रदेश में इससे मरने वालों की संख्या अब 11 हो गई है। विभाग के अनुसार प्रदेश में 1198 लोग इलाज के बाद अपने घर लौट चुके हैं और राज्य में अब 710 अन्य संक्रमितों का इलाज जारी है।
इन जिलों में मिले नए मरीज
गुरुवार को दरभंगा में 22, रोहतास में 19, पटना में 14, समस्तीपुर में 6, वैशाली में 5, अररिया में 4, औरंगाबाद में 4, भागलपुर में 3, गया में 3, जहानाबाद में 3, सीवान में 3, कैमूर में 2, किशनगंज में 2, मधुबनी में 2, नवादा में 2, बक्सर में 2, मुंगेर में 1, मुजफ्फरपुर में 1, सहरसा में 1 और अरवल में एक संक्रमित की पहचान की गई।
अब यह देखना रोमांचक होगा कि कैसे हम सभी एकजुट होके इस विषम परिस्थिति का सामना करते हैं और इस कोरोना वायरस को अपने देश से भागते है।

Post a Comment