राष्ट्रीय जन जन पार्टी( RJJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशुतोष कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चीनी समान का बहिष्कार करने की मांग करते हुए एक विरोध जुलूस निकाला। उन्होनें कहा कि सीमा पर की गयी चीन की कायराना हरकत के खिलाफ अगर सबक सीखाना है तो हमें तुरंत चीनी सामान का विरोध करना होगा। हमें चीनी सामान का उपयोग तुरंत बंद करना होगा।
श्री आशुतोष कुमार ने सरकार से मांग की कि तत्काल चीन से आने वाले सामानों पर रोक लगायी जाए। हमें देश के वीर सपूतों की शहादत का बदला किसी भी कीमत पर चीन से लेना होगा। भारत में अगर चीनी सामान का आयात तत्काल बंद कर दिया जाएगा तो चीन की कमर टूट जाएगी।भारत में चीन के सामानों के जितनी खपत है उस पर रोक लगा दी जाएगी तो चीन खुद बखुद अपनी औकात में आ जाएगा।
राष्ट्रीय जन जन पार्टी से जुड़ने या सदस्यता ग्रहण करने के लिए 18002122336 पे कॉल करें या क्लिक करें।




Chini saman ka birodh karna jayaj hai..
ReplyDeletePost a Comment