जब से भारत चीन बॉर्डर विवाद हो रहा है तब से चीनी सामानों का बहिष्कार किया जा रहा है। भारत अब चीन से सभी आयात निर्यात बंद करने ही वाला है। कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ''वोकल फ़ॉर लोकल"
कार्यक्रम शुरू किया है। जिसका मतलब ये होता है कि भारत सभी सामान अपने ही देश मे बनायेगा और किसी और देश से कोई सामान नही मंगवायेगा और नरेंद्र मोदी भारत को इतना आत्मनिर्भर बनाना चाहते है कि भारत किसी से कुछ न खरीदें बल्कि दूसरे देश भारत से सामान खरीदे। इसी को देखते हुए भारतीय स्मार्टफोन मेकर कंपनी MicroMax एक बार फिर से स्मार्टफोन मार्केट में उतरने वाला है।
![]() |
| Add caption |
भारतीय स्मार्टफोन मेकर कंपनी माइक्रोमैक्स तीन अलग-अलग रेंज वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। ऐसा करके कंपनी बाजार में धमाकेदार वापसी की तैयारी में है। भारत और चीन के बिगड़ते रिश्तों और चीनी सामान के बॉयकॉट की मांग के बीच भारतीय स्मार्टफोन मेकर कंपनी माइक्रोमैक्स (Micromax) धमाकेदार वापसी की तैयारी में है। एक ताजा रिपोर्ट की मानें तो कंपनी तीन अलग-अलग रेंज वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि माइक्रोमैक्स के इन तीन फोन में से एक बजट स्मार्टफोन होगा, जो प्रीमियम फीचर्स और मॉडर्न लुक के साथ आएगा।
माइक्रोमैक्स ने फिलहाल आधिकारिक घोषणा तो नहीं की है, हालांकि एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसके संकेत जरूर दिए हैं। बता दें कि कंपनी ने अपना आखिरी स्मार्टफोन पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। यह माइक्रोमैक्स iOne Note स्मार्टफोन था, जिसकी कीमत 8,199 रुपये थी। हाल ही में एक यूजर ने ट्वीट कर माइक्रोमैक्स से पूछा था कि कंपनी कब वापसी कर रही है। इसके जवाब में माइक्रोमैक्स ने रिप्लाई किया, 'तैयार हो जाओ, हम जल्द ही कुछ बड़ा लेकर आ रहे हैं।'
यह होगी फोन की कीमत
गैजेट360 की रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोमैक्स के ये नए स्मार्टफोन अगले महीने तक आ सकते हैं। कंपनी के ये फोन 10 हजार रुपये से कम कीमत के होंगे। इसके अलावा कंपनी प्रीमियम फीचर्स वाले एक नए स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है। कंपनी ने ट्वीट करके बताया कि यह फोन बजट फ्रैंडली और मॉडर्न लुक वाला होगा।

कभी नंबर वन कंपनी थी माइक्रोमैक्स
बता दें कि माइक्रोमैक्स कभी भारत की नंबर 1 स्मार्टफोन कंपनी थी। साल 2014 की तीसरी तिमाही में तो कंपनी दुनिया की दसवीं सबसे बड़े स्मार्टफोन कंपनी बन गई थी। हालांकि चीन की कंपनी शाओमी के आ जाने के बाद से माइक्रोमैक्स पिछड़ती चली गई।

Micromax iOne Note स्पेसिफिकेशन्स
| स्टोरेज | 32 GB |
| कैमरा | 13 MP + 2 MP |
| बैटरी | 3950 mAh |
| डिस्प्ले | 6.08" (15.44 cm) |
| रैम | 3 GB |
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि किस तरह माइक्रोमैक्स एक बार फिर लोगो के बीच नये मॉडल्स को लॉन्च करता है और किस तरह भारत स्मार्टफोन के मामले में भी आत्मनिर्भर बनता है।

Post a Comment