टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने फिर से एक बार अपने स्कूल का हीं नहीं बल्कि पूरे भागलपुर का नाम रौशन किया है। NTSE की ओर से 17 नवंबर 2019 को आयोजित राष्ट्रीय मेधा खोज परीक्षा 2020 में प्रथम लेवल का परिणाम घोषित किया गया जिसमें भागलपुर के मात्र 3 छात्रों का चयन हुआ। इनमे दामिनी, शुभम व आनंद सिंह टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी हैं। स्कूल के निदेशक श्री अंशु सिंह जी विद्यालय के सभी कर्मचारियों एवं शिक्षकों को इनकी सफलता पर बधाई देते हुए इनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मै आपको बता दूं टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल पूरे भागलपुर में सबसे ज्यादा आईआईटियन देने वाले स्कूल है। टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल का मुख्य शाखा जगतपुर में टेक्नो पेट्रोल पंप के बगल में है। भागलपुर मार्केट में भी इसकी एक बड़ी स्कूल है जहां नर्सरी से लेकर 12 बोर्ड तक की पढ़ाई होती है। यहां मेडिकल, आईआईटी , बैंकिंग,एडीए जैसे कई बड़े कॉम्पिटिशन की तैयारी योग्य शिक्षक के द्वारा उचित व्यवस्था के साथ कराई जाती है।
टेक्नो मिशन स्कूल की फाइल फोटो।
मेरे लिए सबसे खुशी की बात है मै भी इसी स्कूल के छात्र हूं। मै अपने मैट्रिक और इंटरमीडिएट भी इसी स्कूल से किया हूं।
स्कूल के निदेशक अंशु सिंह सर अपने आप में एक बड़े सकसियत है। इनके बारे में जितना बराई किया जाए वो इनके वेक्तितव का परिचय देने में फीका साबित हो जाता है। ये वही इंसान हैं जो भारतीय दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज व विश्व के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भागलपुर में आयोजित क्रिकेट मैच में 25,000 रुपया का प्रोत्साहन राशि दीया था । मै आपको बता दू की धोनी उस मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, इसके बावजूद भी अंशु सिंह जी का ईगल साइट
धोनी के प्रतिभा का अनुमान लगा लिए थे।
अंशु जी समय -समय पे कई आयोजन करवाते रहते हैं । ये अपने स्कूल में शहीद जवान के बेटा / बेटी को मुफ्त शिक्षा प्रदान करवा रहे हैं। ये भागलपुर के जाने माने गणित के शिक्षक भी है और पूरे भागलपुर में इनको "मैथ्स गुरु" के नाम से जाना जाता है। ये मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। उन्होंने कई बड़े हस्तियों को भी पढ़ाए हैं जिसमें एक बोलीबुड के मशहूर हीरोइन नेहा शर्मा भी है। इनको लेखनी का भी बड़ा शौक है, समय समय पर ये अपने शब्दो के माध्यम से सबका दिल जीत जाते हैं। गायन में इनकी आवाज हू - बहू किशोर कुमार से मिलती है कितनों तो सुनकर धोखा भी खा जाते हैं।






Post a Comment