बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या साढ़े छ हजार के करीब, अब तक 36 की हुई मौत, जानियें पूरी रिपोर्ट



दिन प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे है, औऱ अगर यह इसी तरह लगातार बढ़ता रहा तो मानव जाति और भारत के अर्थव्यवस्था पर भारी असर पर सकता है। बात करे बिहार की तो यहाँ पर भी कोरोना के मामले हवाई जहाज की रफ्तार में बढ़ते जा रहे हैं, बात करे राजधानी पटना की तो रविवार को 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ के नाम सामने आए हैं। इनमे से 4 दनियावां से है। ये 4 पिछले दिन ही कोलकाता से लौटे थे। बात करे इन चारों की उम्र की तो इनमें से 18 और 14 वर्ष की 2 लड़कियां हैं, और 12 और 23 वर्ष के 2 लड़के शामिल हैं। मिली हुई जानकारी के मुताबिक ये चारों एक ही परिवार के हैं।

हाल में ही इनकी कोरोना जांच हुई थी, औऱ रविवार को जब रिपोर्ट सामने आया तो पता चला ये कोरोना पोसिटिवमरीज़ हैं। इस 4 लोगों के अलावे , कुम्हरार का एक 24 वर्षीय युवक भी कोरोना पोसिटिव पाया गया है। बिहटा का 36 वर्षीय युवक को दिल्ली से लौटा था वो भी कोरोना पोसिटिव पाया गया है। लेकिन रविवार को पीएमसीएच और आईजीआईएमएस में कोई भी कोरोना पोसिटिव मरीज़ नही मिला है। पीएमसीएच् में कोरोना को देखते हुए आईसोलेशन वार्ड बनाये गए हैं।

गया निवासी गर्भवती महिला पटना AIIMS में पोसिटिव पायी गई
गया जिले की रहने वाली एक गर्भवती महिला पटना AIIMS में कोरोना जांच के दौरान पोसिटिव पायी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित महिला की उम्र 22 साल है. पटना एम्स में उस गर्भवती महिला को इलाज के लिए लाया गया था, जिसकी कोरोना जांच रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव निकली. एम्स के आइसोलेशन वार्ड में महिला का इलाज हो रहा है।

रविवार को मिले कोरोना के कुल186 नये मामले:

बिहार में रविवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर छह हजार चार सौ 75 हो गयी हैं. रविवार को 186 नये मामले सामने आये हैं. बिहार में अब तक कुल तीन हजार नौ सौ 75 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। 
फिलहाल बिहार सरकार अपने तरफ से को सारी सुविधाएं मुहैया करा रही हैं जो इस जंग से लड़ने मै मदद कर रहे हैं। अधिक से अधिक samples लिए जा रहें है, ताकि सभी बिहारवासि सुरक्षित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post