बिहार के पटना में कोरोना ने इस वक्त उग्र रूप ले लिया है और बहुत ही तेजी से फैल रहा है। लगातार कोरोना के संक्रमण बढ़ने से बिहार सरकार के होश उड़े हुए हैं।
आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के तरफ से एक ताजा खबर के अनुसार पता चला है कि बिहार में एक 3 साल की बच्ची समेत अन्य 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे राजधानी में संक्रमितों की संख्या 320 हो गयी है और पूरे इलाके में खलबली मची हुई है।
आज मिले कोरोना संक्रमितों में से चार मसौढ़ी, तीन अथमलगोला, दो पटना शहर, दो पंडारक, नौबतपुर, गोपालपुर, महाराजघाट से एक-एक संक्रमित मिले हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी को सचेत किया है और सोशल डिस्टेंसिन्ग को सही से पालन करने को कहा है।

Post a Comment