अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने जमकर किया नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन। जाने पूरे मामला।

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पटना महानगर द्वारा पटना विश्वविद्यालय , पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर बिहार सरकार के खिलाफ, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन ! प्रदर्शन करते हुए नारे लगा रहे थे ,नीतीश तेरे शासन में शिक्षा गई रसातल मे ,वोट बैंक की राजनीति में शिक्षा गई रसातल में, एसटीईटी रोलबैक डिसीजन,रूम रेंट माफ करो ,शिक्षण शुल्क माफ करो! वही संबोधित करते हुए विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय, प्रमुख सुधांशु भूषण झा , ने कहा कि बिहार सरकार मनमाना ढंग से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET)परीक्षा परिणाम को रद्द किया गया है पुनर्विचार करते हुए ! परिणाम प्रकाशित किया जाए अक्षम बिहार बोर्ड के अयोग्य, गैरजिम्मेदाराना कार्यशैली के दोषी संवेदनहीन अध्यक्ष आनंद किशोर


के अबिलम्ब हटाया जाए नहीं तो विद्यार्थी परिषद केवल विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा !


बड़ा आंदोलन झेलन पड़ेगा बिहार सरकार को
विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय संयोजक दीपक कुमार ने कहा कि कोविड-19 के चलते आर्थिक तंगी को देखते हुए छात्रों के रूम रेंट एवं कोचिंग संचालकों का किराया माफ़ कराया जाए । निजी शिक्षण संस्थानों के शिक्षण शुल्क को तत्काल माफ किया जाए बिहार सरकार अगर छात्रों के रूम रेंट एवं शिक्षण शुल्क अगर माफ नहीं करती है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने पर विवश होगी सरकार को छात्रों की आवाज सुननी पड़ेगी अगर नहीं सुनती है सरकार तो छात्र आंदोलन के लिए बिहार सरकार तैयार हो जाए ! बिहार सरकार से मांग करता हूं कि छात्र हित में जल्द से जल्द फैसला ले ! सह छात्रा प्रमुख ,अंजना सिंह,
विभाग संयोजक, अभिनव कुमार, जिला संयोजक, विक्की शाह , प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य आलोक तिवारी ,विकास चंद्र सिंह, आदित्य कुमार, आनंद सिंह, शशि कुमार ,भास्कर सिंह, वरुण सिंह ,अंशु सिंह, अश्विनी, सूर्यांश पटेल ,आदि दर्जनों छात्र प्रदर्शन में शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post